गोमो : 19 मार्च 2026 को पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अमिताभ प्रभाकर द्वारा बरकाकाना क्षेत्र एवं टोरी–शिवपुर कोयला लोडिंग रेलखंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ओएसबीके साइडिंग बरकाकाना, भुरकुंडा रेलवे साइडिंग, भुरकुंडा-शिवपुर खंड के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, शिवपुर स्टेशन एवं रनिंग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही फुलबसिया रेलवे साइडिंग का भी जायजा लिया तथा सीसीएल के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कोयला लोडिंग पॉइंट्स, वाणिज्यिक व्यवस्थाओं एवं परिचालन से जुड़े पहलुओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर धनबाद मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा दी गई है।
0 Comments