-->

सीपीआई (एम) का जन आक्रोश जत्था, दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए चला जोरदार आभियान।

 


गोमो : सीपीआई(एम) का आगामी 24 मार्च को दिल्ली रैली सफल करने के लिए बुधवार को प्रखंड के रामाकुंडा, नीचेटोला, आमटांड़, हुटुततुगरी, तुरसाबाद, दामोदरपुर, खरियो, बरवाडीह, सुकूडीह, गुणघसा, आजाद नगर, नया बाजार गोमो, खेशमी, भुईयां चितरो, तोपचांची, तात्रि, मानटांड़, गेंदूनवाडीह आदि क्षेत्रों में जन आक्रोश जत्था निकाल कर सघन प्रचार अभियान चलाया गया। प्रचार अभियान में चार लेबर कोड को रद्द करो, मनरेगा को लागू करो, बीबी जी ग्राम जी योजना रद्द करो, अमरीका इजरायल से व्यापार समझौता रद्द करो, रसोई गैस की मूल्य वृद्धि वापस लो और रसोई गैस की किल्लत खत्म करो आदि के खिलाफ आगामी 24 मार्च को दिल्ली रैली सफल करने का आह्वान किया गया। जन आक्रोश जत्था का नेतृत्व सीपीएम के तोपचांची लोकल कमिटी के सचिव परसुराम महतो कर रहे थे। जन आक्रोश जत्था में सीपीएम के जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर, जिला सचिव मंडल सदस्य शिव बालक पासवान आदि शामिल हुए। जत्था को सफल बनाने में काली चरण महतो, जयराम महतो, झगरू महतो, धरपति डोम आदि मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments