-->

शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बेहतर काम कर रहा मैथन सिरामिक


करुणा के तहत 34 विद्यालय एवं सर्व कल्याण के तहत कई विकास कार्य किए गए। अजय शर्मा

मैथन ओपी क्षेत्र स्थित मैथन सिरामिक के निदेशक अजय शर्मा ने बुधवार को प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सीएसआर के करुणा अभियान के तहत क्षेत्र के 34 सरकारी विद्यालयों में कई तरह के विकास कार्य किए गए हैं जिससे क्षेत्र के 6660 बच्चों को सीधे लाभ पहुंचा है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों में भवन निर्माण, पीने का पानी, पुस्तक वितरण ,दरी एवं बेंच का निर्माण सहित कई तरह के विकास कार्य किया गया है। जिससे कि बच्चे अच्छे वातावरण में पढ़ाई कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि चार विद्यालयों में प्रोजेक्टर तो 6 विद्यालयों में इनवर्टर दिया गया है जिससे की निर्वाध बिजली मिल सके और बच्चा बिना कोई परेशानी पढ़ाई कर सके।उन्होंने यह भी बताया कि मैथन सिरामिक के आसपास कई जगहों पर रोड लाइट लगाया गया है जिससे कि आम लोगों को सहूलियत मिल सके । शर्मा ने यह भी बताया कि सर्व कल्याण योजना के तहत कंबल वितरण, स्वच्छता अभियान , स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित पूरे साल किया गया है। जिसे आसपास के सैकड़ो लोगों को इसका लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मैथन सिरामिक बेहतर काम कर रहा है। हर साल सैकड़ो फलदार पौधे आम लोगों के बीच वितरण किया जाता है तो वहीं ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया जाता है और बीच-बीच में कैंप लगाकर स्वास्थ्य की जांच भी की जाती है। उन्होंने कहा कि मैथन सिरामिक केवल उत्पादन या लाभ के लिए काम नहीं करता बल्कि आसपास के लोगों का संरक्षण और सेवा भाव काभी भावना रखता है।

Post a Comment

0 Comments