CBSE 10वीं में चमका सतकीरा का दून पब्लिक स्कूल, ज्योत्सना कुमारी बनी टॉपर ( 94.6%)
तोपचांची : दून पब्लिक स्कूल सतकीरा तोपचांची धनबाद के लिए यह गर्व का विषय है कि CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा के तीसरे वर्ष में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल 72 में से 41 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।
टॉप 5 छात्र-छात्राएँ इस प्रकार हैं:
ज्योत्स्ना कुमारी – 94.6%
नाम्या कृति – 93%
आदित्य कुमार – 92.8%
खुशी कुमारी – 88.6%
अदिति कुमारी – 87.2%
इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण तथा अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।
चेयरमैन डॉ. विकास कुमार पांडेय, निदेशक राजू कुमार उपाध्याय, शैक्षणिक निदेशक संजय कुमार उपाध्याय प्राचार्य अमित कुमार सिंह, उप प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

0 Comments