धनबाद में 19 अप्रैल को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को पारदर्शी और कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर सिंगल गेट सिस्टम लागू किया गया है, जिससे प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की गहन जांच सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा और लगातार निगरानी रखी जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से काफी पहले अपने-अपने केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

0 Comments