छोटी-छोटी बातों को रखे ध्यान तो आग लगी को रोका जा सकता है
राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सीआईएसएफ मैथन यूनिट के जवाqनों ने शुक्रवार को मैथन स्थित डीवीसी के मध्य विद्यालय में जाकर छात्र छात्राओं को आग से बचाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान सीआईएसफ फायर ब्रिगेड के जवानों ने बच्चों को बताया कि किचन में गैस जलाने एवं उसे सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जाए। यदि किसी कारणवश आग लग गई तो तुरंत कैसे बुझाए जाए और फायर ब्रिगेड को कॉल किया जाए इत्यादि तमाम चीजों के बारे में बच्चों को बताया गया।जवानों ने बताया कि कई बार छोटी-छोटी गलतियों के कारण बड़े आग लगी की घटनाएं हो जाती है जिसे जागरूकता से रोका जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र शिक्षक एवं सीआइएसएफ के अग्निशमन सेवा विभाग के तमाम कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। मालूम रहे की सीआईएसएफ मैथन यूनिट द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।

0 Comments