धनबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन हवा नहीं चलने के कारण उमस का असर और ज्यादा महसूस किया गया।सुबह से ही तेज धूप और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय स्थिति और भी खराब हो गई, जब तापमान के साथ उमस बढ़ने से लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम देखने को मिली। लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडी जगहों की तलाश करते नजर आए।

0 Comments