जरूरी दस्तावेज जले,फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाए
शिक्षा विभाग के निरसा एक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरपुरिया में बच्चों को ठंडे पानी पीने के लिए लगाए गए वाटर फ्रीजर में अचानक धमाका हो गया। जिसके कारण पास में ही स्थित पुस्तकालय में आग लग गई।इस दौरान विद्यालय में अध्यनरत 150 छात्र छात्राएं बाल बाल बचे। पुस्तकालय में आग लगने से कई जरूरी कागजात जलकर राख हो गयी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा एमपीएल के फायर ब्रिगेड के जवानों को सूचित किया गया जिसके बाद जवानों ने विद्यालय पहुंचकर आग बुझाया तब तक पुस्तकालय के कई जरूरी दस्तावेज चल चुके थे । इससे अन्य स्कूलों को भी सबक लेने की जरूरत है। गर्मी के दिनों में ठंडे पानी के लिए फ्रीजर जरूरी है किंतु सावधानी से इस्तेमाल भी होना चाहिए।

0 Comments