-->

अग्निशमन सप्ताह का समापन, जवानों ने दिखाया अदम्य साहस


प्रवीर चांद बोले,अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरे की जान बचाते हैं फायरफाइटर

राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह के तहत सीआईएसएफ के मैथन यूनिट द्वारा पिछले एक हफ्ते से चलाए जा रहे कार्यक्रमों का समापन समारोह सोमवार को मैथन स्थित सीआईएसएफ के फायर केंद्र में आयोजित किया गया। जहां सीआईएसफ फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाने कि कला को प्रदर्शित करते हुए दिखाया कि सीआईएसएफ के जवान आग बुझाने के लिए हर वह प्रयास करते हैं जो संभव है। इस दौरान आग बुझाने के साथ-साथ जान माल की कम से कम हानि हो इसके लिए भी काफी प्रयास करते हैं । मौके पर डीवीसी के अधिकारी प्रवीण चांद ने कहा कि अग्नि सामान सेवा के जवानों ने आग लगी की घटना को रोककर देश की संपत्ति को सुरक्षित रखा है कई बार जवान अपनी जान पर खेल कर आग पर काबू पाते हैं।

Post a Comment

0 Comments