प्रशासन अविलंब अवैध कारोबार पर रोक लगाएं नहीं तो आंदोलन और तेज
निरसा क्षेत्र में अवैध रूप से चलाए जा रहे कोयला, लोहा, बालू चोरी के खिलाफ निरसा विधायक अरूप चटर्जी खुद सड़क पर उतरे और मैथन टोल प्लाजा पर अवैध गाड़ियों की धर पकड़ अभियान चलाया।इस दौरान एक कोयला लदे ट्रक को पकड़ कर मैथन पुलिस के हवाले किया गया। जबकि एक बिना पेपर के मछली लदें पिकअप वैन को ही पकड़ा गया था जिसे बाद में छोड़ दिया गया। वहीं
विधायक के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मैथन टोल प्लाजा पर मौजूद थे।
इस दौरान विधायक ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लगता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बे रोक-टोक कोयला, लोहा, बालू की चोरी की जा रही है। यहां से मछली की तस्करी के साथ-साथ गोवंशियों की तस्करी खुलेआम की जा रही है। क्षेत्र में अवैध लॉटरी की छपाई कर बेचा जा रहा है।

0 Comments