-->

कतरास कॉलेज के सामने जल्द बनेगी ई-लाइब्रेरी


धनबाद: बाघमारा विधायक प्रतिनिधि छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह की पहल पर कतरास कॉलेज के पुराने भवन को हटाकर वहां आधुनिक ई-लाइब्रेरी निर्माण कराने का रास्ता साफ हो गया है.इस संबंध में दिए गए आवेदन पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपनी अनुशंसा प्रदान की है. जिससे विद्यार्थियों में खुशी की लहर है.छात्र नेता ने बताया कि कॉलेज के सामने स्थित यह पुराना भवन लंबे समय से उपयोगहीन पड़ा है.जहां कभी-कभी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है. इससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा था और स्थान का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था.अब विधायक की अनुशंसा मिलने के बाद उक्त स्थल पर ई-लाइब्रेरी/डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण की उम्मीद और प्रबल हो गई है. इससे कतरास कॉलेज तथा आसपास के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, डिजिटल संसाधन और शांत अध्ययन का वातावरण मिलेगा.

Post a Comment

0 Comments