-->

केवी में पूरी पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है नामांकन।माथुर


स्थानीय बच्चों को नामांकन को ले जनप्रतिनिधियों ने उठाए थे सवाल

केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देश पर केवी मैथन में पूरी पारदर्शी तरीके से बाल वाटिका से लेकर अन्य कक्षाओं में नामांकन लिया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय मैथन के प्राचार्य प्रवीण कुमार माथुर ने बताया कि नामांकन के दौरान 8 किलोमीटर के अंदर आने वाले बच्चों सहित आरक्षण कोटा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग आरटीई कोटा के साथ-साथ कैटिगरी 1 से पांच तक के अनुसार नामांकन किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे एवं लालच में ना आए यदि बच्चा का नाम मेघा सूची के अंदर है तो उसका नामांकन पारदर्शी तरीके से अवश्य होगा।

मालूम रहे कि अभी एक दिन पहले ही जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी ने भी नामांकन में पारदर्शिता को लेकर विद्यालय पहुंचकर प्राचार्य से मुलाकात किया एवं स्थानीय बच्चों के नामांकन में प्राथमिकता देने को कहा। तो वही मैथन के सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत महतो ने भी विद्यालय में स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता देने के लिए अनुरोध किया है। मालूम रहे कि विद्यालय में नामांकन को लेकर कई तरह के आरोप भी लगते रहे हैं जिसमें पैरवी से पैसा लेनदेन तक की बात कही जाती है लेकिन इसका कोई बुनियादी आधार नहीं मिलता।

Post a Comment

0 Comments