-->

पर्यावरण जागरूकता के लिए जवानों ने साइकिल रैली निकाला


सीआईएसएफ मैथन यूनिट के उप कमांडेंट अनिल कुमार के नेतृत्व में बुधवार को मैथन डैम पर एक साइकिल रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली गोगना स्थित सीआईएसएफ कार्यालय से प्रारंभ होकर मैथन डैम स्थित शहीद स्मारक तक गई तथा पुनः वापस सीआईएसएफ कार्यालय पहुंची।

रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन एवं उत्साह का परिचय दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों में शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देना था। रैली के मार्ग में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया।

Post a Comment

0 Comments