धनबाद। 2 अप्रैल 2026 को मनीष सौरभ द्वारा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक /धनबाद के पद पर पदभार ग्रहण किया गया | विदित हो कि मोहम्मद इकबाल (वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक /धनबाद) का स्थानांतरण धनबाद मंडल में ही वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर हो गया है | इससे पूर्व में मनीष सौरभ पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। मनीष सौरभ आईआईटी बॉम्बे से सिविल ब्रांच में बीटेक की डिग्री प्राप्त किए तथा भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं | श्री मनीष सौरभ धनबाद मंडल में डीटीएम/बरकाकाना, डीओएम धनबाद एवं वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी भी रह चुके हैं |
0 Comments