-->

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई


धनबाद: घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के जिला कार्यालय, गोसाईडीह धनबाद में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाज के सभी बुद्धिजीवी वर्ग एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के बीच फैलाने का संकल्प लिया। साथ ही, संविधान में दिए गए अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी निर्णय लिया गया।

महासभा के सदस्यों ने कहा कि समाज में एकता बनाए रखने और सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। मौके पर रामप्रसाद सिंह, संजय राय, विष्णु राय,सीतल राय,पंकज राय, मनीष राय, कपिल देव राय,अभय राय,मनसु राय,किशोर राय, प्राण किशोर राय, विक्की राय, ललीता राय एवं दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments