बाघमारा अनुमंडल के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई शुभम यादव की हत्या मामले में जांच तेज कर दी गई है। घटना के बाद आज फोरेंसिक टीम मृतक के आवास पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए गहन जांच शुरू की।
टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वैज्ञानिक तरीके से जांच कर मामले के हर पहलू को खंगाला जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
गौरतलब है कि अज्ञात हमलावरों द्वारा घर में घुसकर की गई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है.

0 Comments