-->

पावापुर पंचायत भवन में कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।


गोमो। तोपचांची प्रखंड के पावापुर पंचायत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग की और से किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र पांडेय, कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर धनबाद के डॉ.अनिल कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा धनबाद मोती लाल रजक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश दास, बीटीएम दीपक कुमार, जनसेवक नीरज कुमार, रामलाल, कृषक मित्र, सहित 80 किसानों ने भाग लिया, डॉ अनिल कुमार ने उर्वरक उपयोग पर विस्तृत रूप से चर्चा किया, संतुलित उर्वरक उपयोग करने की सलाह दी, प्रमुख आनंद महतो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आवारा जानवर को खुला न छोड़े, केमिकलयुक्त खेती न करें, आगामी 17 मई को प्रखंड स्तरीय केसीसी कैंप में लोन का लाभ ले, प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची ने कहा की गोबर खाद प्रयोग पर जोर देते हुए कहा की इसके उपयोग से मनुष्य के शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है, उप परियोजना निदेशक आत्मा धनबाद ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया, आज के कार्यक्रम में 86 किसानों ने भाग लिया।


Post a Comment

0 Comments