धनबाद न्यूज़:- सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा ईजे महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नकाबपोश अपराधियों ने चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।बताया जाता है कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के सचिव गफ्फार अंसारी अपने समर्थकों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंचे थे। वार्ता के बाद बाहर निकलते ही अपराधियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले में मौके पर खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना मिलते ही भौंरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
0 Comments