कतरास न्यूज़:-बीसीसीएल के महेशपुर कोलियरी स्थित श्रीइंफ्रा आउटसोर्सिंग परियोजना में हुई पथराव व बमबाजी के मामले में गोविंदपुर महाप्रबंधक वी विजय कुमार ने आउटसोर्सिंग स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने सुरक्षा व संचालन व्यवस्था की समीक्षा की।इस दौरान महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान पंप हाउस में तैनात कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिनदहाड़े खनन स्थल से कोयले की चोरी कर सिनीडीह और महेशपुर इलाके में अवैध भंडारण किया जा रहा है। जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने आउटसोर्सिंग स्थल पर जल्द से जल्द प्रकाश व्यवस्था बहाल करने का निर्देश भी दिया।इधर गोविंदपुर क्षेत्रीय सीआईएसएफ ने भी कार्रवाई तेज करते हुए विभिन्न स्थानों पर चल रहे अवैध मिनी डिपो पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जब्त कर महेशपुर प्रबंधन को सौंप दिया गया।इस कार्रवाई के बाद कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है।वहीं पथराव व बमबाजी की घटना के बाद मधुबन पुलिस ने भी क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है। प्रबंधन द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
0 Comments