-->

आसनसोल से धनबाद होकर पोरबंदर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन


गर्मी की छुट्टियों में गुजरात और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने बुधवार को धनबाद होकर आसनसोल से गुजरात के पोरबंदर के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। धनबाद होकर चलने वाली गुजरात की सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही थी। ट्रेनों में भीड़भाड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। 10 अप्रैल से दोनों दिशाओं के लिए स्पेशल ट्रेन में बुकिंग शुरू होगी। 09205 पोरबंदर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से 29 जून के बीच हर सोमवार की सुबह 8.50 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन बुधवार की सुबह 4.40 बजे धनबाद और सुबह 6.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस तरह 09206 आसनसोल-पोरबंदर साप्ताहिक स्पेशल 15 अप्रैल से एक जुलाई तक हर बुधवार की रात 11.05 बजे आसनसोल से खुलेगी और शुक्रवार की रात 9.50 बजे पोरबंदर पहुंचेगी। ट्रेन में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जेनरल श्रेणी के कोच रहेंगे।उज्जैन व अहमदाबाद होते हुए चलेगी ट्रेन: दोनों दिशाओं में कुल 12-12 ट्रिप चलने वाली स्पेशल ट्रेन उज्जैन और अहमदाबाद होते हुए पोरबंदर जाएगी। भाणवड, लालपुर जाम, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्र नगर, विरमगाम, अहमदाबाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, ललितपुर, विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन- सोन, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो व धनबाद रुकते हुए आसनसोल जाएगी।

Post a Comment

0 Comments