-->

आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर केंद्र गंभीर, मानदेय बढ़ाने का मिला आश्वासन।


दिल्ली में मंत्री अन्नपूर्णा देवी से ABAKMS की अहम मुलाकात, कई मुद्दों पर सहमति

गोमो। 7 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासंघ (ABAKMS), जो कि भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है, के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्र अन्नपूर्णा देवी से शास्त्री भवन नई दिल्ली में मुलाकात की। वार्ता के दौरान निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई और आश्वासन प्राप्त हुए। 

जिसमें मानदेय में वृद्धि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय वृद्धि की मांग पर मंत्री महोदया और सचिव ने स्वीकार किया कि कई वर्षों से मानदेय नहीं बढ़ा है। उन्होंने इस संबंध में वित्त मंत्री को पत्र लिखा है और पुनः पत्र लिखने का आश्वासन दिया।

सामाजिक सुरक्षा: सभी राज्यों की आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित (Cover) करने हेतु सभी राज्यों को पत्र लिखा जा चुका है और इस पर अमल हो रहा है। इसके अतिरिक्त ESIC की वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही सभी राज्यों को रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विभागीय कार्यों से मुक्ति: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अन्य गैर-विभागीय कार्यों से मुक्त करने हेतु सभी राज्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।

पदोन्नति (Promotion): आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर की पदोन्नति की बाध्यता को समाप्त करने हेतु यथाशीघ्र प्रयास किए जाएंगे।

पोषाहार राशि: पोषाहार की राशि में जल्द ही बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी। अब मानदेय और पोषाहार की राशि नए SNA SPARSH सिस्टम के माध्यम से सीधे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में भेजी जाएगी।

पोषण ट्रैकर और संसाधन: फीडबैक के आधार पर 'पोषण ट्रैकर' ऐप को सरल बनाया जा रहा है। सरकार सभी राज्यों को 5G मोबाइल देने के निर्देश देगी और वर्तमान में मिलने वाले ₹2000 के इंटरनेट पैक की राशि में भी वृद्धि की जाएगी।

छुट्टियां: गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के संबंध में केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों से वार्ता करेगी।

कम मानदेय वाले राज्य: जिन केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में मानदेय कम है, वहां वृद्धि करने पर गंभीरतापूर्वक विचार करने पर सहमति बनी।

बकाया मानदेय: जिन राज्यों में केंद्र का मानदेय बकाया है, वहां के मुख्यमंत्रियों और सचिवों से वार्ता की जाएगी। मंत्री जी ने प्रमाण स्वरूप दिखाया कि हरियाणा को जो राशि दी गई थी, उसे पूरी तरह खर्च न कर पाने के कारण वापस कर दिया गया है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व और सदस्य:

यह भेंट पवन कुमार (उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मजदूर संघ) की अगुवाई में हुई, जिसमें निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:

सुश्री अंजलि पटेल: स्कीम वर्कर प्रभारी

शर्मिष्ठा जोशी: उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासंघ

पुष्पा कुमारी: महामंत्री

छोटा गहलोत: उपाध्यक्ष

पुष्पा रानी: सदस्य

पुष्पा कुमारी महामंत्री, ABAKMS ।

Post a Comment

0 Comments