-->

भाई-बहन के रिश्ते की मिठास का पर्व रक्षाबंधन 28 को मनेगी

 


दिल्ली डेस्क न्यूज़:-रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा.रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और प्रेम का प्रतीक है. लेकिन इस बार राखी बांधने से पहले समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जा रहा है. वजह है कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है. इसके अलावा भद्रा और राहुकाल को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं. ऐसे में आइए पंचांग के अनुसार जानते हैं कि 28 अगस्त को राखी बांधने का सही समय क्या रहेगा और ग्रहण का इस पर्व पर क्या असर पड़ेगा.पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9 बजकर 08 बजे शुरू होगी और तिथि का समापन 28 अगस्त की सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा. उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. 

शुभ मुहूर्त राखी बांधने का मुख्य समय: सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक.

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक.

पूर्णिमा तिथि का समापन: 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:49 बजे

Post a Comment

0 Comments