-->

तोपचांची की बेटी काजोल कुमारी ने MBBS की परीक्षा पास कर सूड़ी समाज का नाम किया रोशन - गौतम मंडल

 


तोपचांची (धनबाद): धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गुनघसा टोला (चिराबाद) निवासी धीरेन मंडल जी की सुपुत्री काजोल कुमारी ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2020 में NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद, काजोल कुमारी ने अब पीएमसीएच (PMCH) से अपनी MBBS की पढ़ाई सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है।

उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनका परिवार गौरवान्वित है, बल्कि पूरे सूड़ी समाज में भी खुशी की लहर है। एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर डॉक्टर बनने तक का उनका यह सफर क्षेत्र के अन्य युवाओं और बालिकाओं के लिए एक महान प्रेरणा है।

काजोल कुमारी की इस ऐतिहासिक सफलता पर झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी गई हैं। सुंडी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने कहा कि काजोल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे समाज का नाम रोशन किया है, जिसके लिए वे बधाई और धन्यवाद की पात्र हैं।

समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर एक कुशल डॉक्टर के रूप में देश और समाज की सेवा करेंगी।

Post a Comment

0 Comments