-->

धनबाद में 782 पदों पर बंपर भर्ती, कल रोजगार मेले में आठवीं पास से एमबीए तक को मिलेगा अवसर

 


धनबाद : श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कुमारधुबी नियोजनालय परिसर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित मेले में 12 नियोजक शामिल होंगे।

पुरुषों के लिए 657 और महिलाओं का 125 पदों पर चयन किया जाएगा। शिक्षक से कूक तक के पदों पर होनेवाली बहाली के लिए आठवीं पास से एमबीए डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा व हजारीबाग समेत ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे शहरों में काम करने का अवसर मिलेगा। आठ हजार से 25 हजार रुपये तक वेतन की नौकरी मिलेगी। अभ्यर्थी बायोडाटा, फोटो, प्रमाणपत्र, आधार व निबंधन कार्ड के साथ भाग ले सकेंगे।

इन पदों पर होगी बहाली

सभी विषयों के शिक्षक, पीईटी शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, सहायक शिक्षक, डिलिवरी बाय, कस्टमर रिलेशनशिप आफिसर, सेल्स एंड मार्केटिंग, हाउस कीपिंग, कूक, हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मशीन आपरेटर, आटोमेटेड मशीन आपरेटर, आइटीआइ एमएफजी एंड फूड क्राफ्ट, बीमा सखी, रुरल करियर एजेंट, टैली अकाउंटेंट, टूल्स एंड मेंटेनेंस व सिक्योरिटी गार्ड।

आनेवाली कंपनी-संस्थान

स्वामी विवेकानंद स्कूल, लाेयला स्कूल, युक्ति इंफोसिस्टम, बिरसा सुपर सिक्योरिटी साल्युशन प्रा.लि., एलएंडटी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, 2 काम्स कंसल्टिंग प्रा.लि., राजराय सिक्योरेक्स प्रा.लि., प्रेझा फाउंडेशन, एलआइसी आफ इंडिया, एक्सप्रेस एचआर साल्युशन जवाहरी सर्विसेज प्रा.लि., स्वतंत्र माइक्रोफिन लि.।







Post a Comment

0 Comments