जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में पत्थलगड्डा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीआईडी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
जानकारी के अनुसार, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था। इसी मामले में उनसे परीक्षा से जुड़े अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस या संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही उनकी भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार देर शाम जेएसएससी सीजीएल समेत टीडीपीएल कंपनी द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया है।

0 Comments