-->

तोपचांची ब्लॉक में SIR 2026: बूथ संख्या 217 से 226 तक के मतदाताओं के दावा-आपत्ति की हुई जांच।


तोपचांची। SIR 2026 के तहत मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को प्रखंड कार्यालय तोपचांची में बूथ संख्या 217 से 226 तक के मतदाताओं के दावा-आपत्ति की सुनवाई की गई। यह प्रक्रिया प्रखंड विकास पदाधिकारी नूपुर कुमारी के नेतृत्व में आयोजित की गई।

दावा-आपत्ति के दौरान पात्र मतदाताओं के दस्तावेजों और दावों की जांच की गई। जांच में पात्र पाए गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अनुशंसा की गई।

दावा-आपत्ति कैंप में प्रतिनियुक्त प्राथमिक विद्यालय साहू बहियार के शिक्षक विवेक कुमार ने बताया कि वे इस प्रक्रिया में प्रतिनियुक्त हैं और बूथ संख्या 217 से 226 तक के मतदाताओं के दावा-आपत्ति की जांच में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments