पटना : जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन के पैर में गोली मारी गई है. घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक दूसरे आरोपी हरे राम यादव का पैर टूटा है। वहीं दूसरी ओर जमुई कांड के वीडियो को वायरल करने वालों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया. पुलिस ने 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह कार्रवाई जमुई साइबर थाना में हुई है. पुलिस ने BNS की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. नाबालिग पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए 132 सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो भी हटवाया गया है.
0 Comments