अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट
धनबाद/लोयाबाद : लोयाबाद के 7 नंबर मुस्लिम मोहल्ले में तेज आवाज के साथ हुए भू-धंसान ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है। जमीन धंसने से कई घरों पर संकट मंडरा रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेता अशोक प्रकाश लाल सोमवार को भू-धंसान स्थल पर पहुंचे और मौके की भयावह स्थिति का जायजा लिया।
घटनास्थल पर पहुंचते ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवारों ने उन्हें बताया कि अचानक जमीन धंसने के बाद किस तरह उनके सामने घर और जान-माल की सुरक्षा का संकट खड़ा हो गया है।
भू-धंसान से प्रभावित परिवारों की चिंताओं को सुनते हुए अशोक प्रकाश लाल ने मौके की स्थिति को गंभीर बताया। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा उनकी सुरक्षा और राहत के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

0 Comments