धनबाद : आद्रा डिवीजन के डीआरएम ने मंगलवार को खानूडीह रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन परिसर और संबंधित रेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मधुबन कोल बांसुरी साइडिंग का भी जायजा लिया।
इस दौरान डीआरएम ने साइडिंग की व्यवस्था और कोयला परिवहन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। मौके पर बीसीसीएल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रेल एवं कोयला परिवहन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
डीआरएम के निरीक्षण को लेकर रेलवे अधिकारियों एवं बीसीसीएल प्रबंधन के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान रेलवे एवं बीसीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे।

0 Comments