गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत मध्य विद्यालय खेसमी में अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग को लेकर विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में 2003 की मतदाता सूची में जिन मतदाताओं का नाम नहीं मिल पाया था, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ बुलाकर रिकॉर्ड की जांच और मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
गोमो दक्षिण की बूथ संख्या 195 की BLO शमीमा परवीन ने बताया कि कैंप में सुबह 8 बजे से ही बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। BLO और अन्य कर्मियों की मौजूदगी में मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर मैपिंग का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग आज पूरी नहीं हो पाएगी, उन्हें अगला नोटिस दिया जाएगा। ऐसे मतदाताओं की 12 सितंबर को सुनवाई की जाएगी।
कैंप में सुधीर कुमार उपाध्याय एडिशनल AERO टुंडी, BLO सुपरवाइजर अजीत सिंह, खेसमीं पंचायत की बीएलओ, मुखिया प्रतिनिधि अजीत मंडल सहित भारी संख्या में मतदाता उपस्थित थे।

0 Comments