बरोरा. बीसीकेयू ब्लॉक-II एरिया कमेटी की अति आवश्यक बैठक सोमवार को डुमरा सामुदायिक भवन में अध्यक्ष सीताराम कर्मकार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष हलधर महतो और केंद्रीय सचिव जेके झा उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 सितंबर को शहीद रामदेव सिंह के शहादत दिवस पर मधुबन कोलियरी डीजी प्लांट में सुबह 10 बजे अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं, 27 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती पर कतरास के भगत चौक में आयोजित कार्यक्रम में भी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए हलधर महतो ने कहा कि बाघमारा अंचल की कोलियरियों में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं में दर्जनों गरीबों की मौत हुई है और कई लोग बेघर हुए हैं। उन्होंने इन घटनाओं के लिए बीसीसीएल के सीएमडी और संबंधित क्षेत्र के महाप्रबंधक को जिम्मेदार ठहराते हुए सीबीआई जांच की मांग की। बैठक में बैजनाथ यादव, धनंजय महतो, देवानंद राजभर, नकुल महतो, प्रेमचंद दास व मनोज सेन सहित अन्य मौजूद थे।

0 Comments