धनबाद : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से पिछले दो दिनों से जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार को लगातार बारिश के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों डैम से पानी निकासी की जा रही है। मैथन डैम का वर्तमान जलस्तर 477.69 फीट है। जलस्तर को संतुलित रखने के लिए मैथन डैम का एक गेट और दो गैलरी खोल दी गई हैं, साथ ही हाइडल (जल विद्युत संयंत्र) को भी चालू कर दिया गया है। फिलहाल मैथन डैम से 43,057 एकड़-फीट पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, पंचेत डैम का जलस्तर बढ़कर 406.59 फीट है। पंचेत डैम से भी सुरक्षा के मद्देनजर 48,918 एकड़-फीट पानी की निकासी की जा रही है।
0 Comments