तोपचांची: 24 सितंबर 2026 को तोपचांची प्रखंड कार्यालय में मतदाता सूची से संबंधित विसंगति के विभिन्न मामलों की सुनवाई और निपटारे का कार्य चल रहा है। इसके लिए तीन अलग-अलग कमरों में सुनवाई की व्यवस्था की गई है।
एक कमरे में एलआरडीसी अधिकारी, दूसरे कमरे में सुधीर कुमार उपाध्याय एडिशनल AERO, और नीचे के कमरे में AERO नूपुर कुमारी मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। नीचे के कमरे में बूथ संख्या 203 से 228 तक के उन मतदाताओं के दावे-आपत्तियों का निपटारा किया जा रहा है, जिन्हें विसंगति के मामलों में नोटिस जारी किया गया था।
इसके साथ ही जिन मतदाताओं को सेकंड नोटिस जारी किया गया था, उनके मामलों की भी सुनवाई की जा रही है। सेकंड नोटिस के तहत मांगे गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। खासकर कम उम्र के अंतर से संबंधित मामलों में मतदाताओं से जन्म प्रमाण पत्र या अन्य उम्र संबंधी प्रमाण मांगे गए थे।
मतदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे दस्तावेजों को संबंधित मामलों के साथ टैग कर उनका निष्पादन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया आज तोपचांची प्रखंड में जारी है।
यह जानकारी कनक कांति मेहता, जो पेशकार के रूप में कार्यरत हैं, ने दी है।
मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर अजीत सिंह सहित सभी बीएलओ तथा ब्लॉक के सारे कर्मी उपस्थित रहे।

0 Comments