-->

धनबाद में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में चंदन ठाकुर को लगी गोली, प्रिंस और आमिर भी गिरफ्तार


धनबाद : बुधवार को धनबाद के भूली मोड़ पर फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान एक टीम की पूरे गैंग के साथ ही मुठभेड़ हो गई। ये एनकाउंटर बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में हुआ।

इस एनकाउंटर में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी चंदन ठाकुर को कमर के नीचे गोली लगी, उसे इलाज के लिए धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मौके से आमिर कुरैशी और प्रिंस कुमार नामक दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

धनबाद में बड़ा एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार भूली मोड़ फायरिंग कांड में एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को ईस्ट बसुरिया इलाके में अपराधियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में इस बसुरिया थाना प्रभारी की गाड़ी में ड्राइवर की तरफ गोली लगी हालांकि पुलिस को कोई नुकसान नहीं हुआ।

जवाबी कार्रवाई में भारी पड़ी पुलिस

अपराधियों की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी अपनी पिस्टल और राइफलों का मुंह खोल दिया। जवाबी कार्रवाई में ईस्ट बसुरिया पुलिस भारी पड़ी और एक अपराधी चंदन ठाकुर को गोली मार दी। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस का रौद्र रूप देख दो अपराधियों आमिर कुरैशी और प्रिंस कुमार ने हथियार गिरा दिए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान चंदन ठाकुर के पैर और कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे घायल अपराधी को भी इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

सोमवार को गैंगस्टर के भाई को लगी थी गोली

पुलिस फिलहाल इन दोनों को गुप्त स्थान पर लेजाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह तीनों किस गिरोह के लिए काम करते थे। एनकाउंटर की खबर मिलते ही धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मुठभेड़ के बाद इलाके में चारों तरफ सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। पुलिस टीम ने गैंग के संभावित ठिकानों की तलाशी भी ली। दरअसल सोमवार को दिनदहाड़े वासेपुर के भूली मोड़ में फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान, एक दुकानदार तथा उत्तर प्रदेश से आई एक युवती घायल हो गई थी। अपराधी एक मोटरसाइकिल पर आए थे और अंधाधुंध फायरिंग कर निकल गए थे। गिरफ्तार अपराधी कई जगहों पर छुप कर रह रहे थे। इस घटना के बाद से *धनबाद पुलिस* अपराधियों की तलाश में थी।

Post a Comment

0 Comments