-->

विनोद जयंती पर छात्र-छात्राओं ने दिया सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश


बरोरा. विनोद बिहारी महतो स्मारक उच्च विद्यालय, निचितपुर (बाघमारा) में बुधवार को विनोद जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बीडीओ लक्षण यादव, सीओ गिरिजानंद किस्कू, 20 सूत्री उपाध्यक्ष राहुल महतो व प्राचार्य गंगाधर महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. वक्ताओं ने कहा कि विनोद बाबू का ‘पढ़ो और लड़ो’ का नारा शिक्षा को प्राथमिकता देने से ही सार्थक होगा. छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य व नाटक के माध्यम से भ्रूण हत्या, बाल विवाह, अशिक्षा, दहेज व प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया. संचालन शशिभूषण पांडेय व सीताराम रजवार ने किया. मौके थानेदार अभय कुमार, अध्यक्ष महादेव महतो, प्राचार्य गंगाधर महतो, रामप्रसाद महतो, सुरेश रवानी, अर्जुन महतो, राजू महतो, धनेश्वर कुम्हार, गोपाल महतो, दीपक प्रजापति, टिंकू रवानी, सुमन कुमारी, उमा देवी व दुलन देवी मौजूद थी.

Post a Comment

0 Comments