-->

रेल मदद के माध्यम से बीमार यात्री को त्वरित चिकित्सा सहायता


धनबाद। मंगलवार को रेल मदद के माध्यम से मुख्य टिकट निरीक्षक/चोपन यू.के. सिंह को गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर–हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त यात्री जबलपुर से नगर उंटारी तक यात्रा कर रहे थे तथा कोच संख्या S/6 की सीट संख्या 15 पर यात्रा कर रहे थे। सूचना प्राप्त होते ही यू. के. सिंह ने अपने सहकर्मी पियूष कुमार एवं रेलवे अस्पताल के कर्मचारी नवीन कुमार के साथ संबंधित कोच में पहुंचकर यात्री से संपर्क किया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। यात्री की स्थिति को देखते हुए तथा उनकी सहमति से उन्हें परिवार सहित चोपन स्टेशन पर उतारा गया। इसके पश्चात रेलवे की त्वरित सहायता से एम्बुलेंस के माध्यम से यात्री को प्राथमिक उपचार केंद्र, राजकीय अस्पताल चोपन पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद यात्री की स्थिति में सुधार हुआ। चिकित्सकों द्वारा समुचित एवं बेहतर उपचार के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की सलाह दी गई। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य में राहत महसूस होने पर यात्री ने आगे की यात्रा जारी रखने का निर्णय लिया और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। रेल मदद के माध्यम से प्राप्त सूचना पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा तत्परता से की गई कार्रवाई यात्री सहायता एवं सेवा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह जानकारी मनीष सौरभ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक,धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments