-->

तोपचांची की बेटी डॉक्टर काजल मंडल ने MBBS पास कर बढ़ाया समाज का मान

 


गोमो। तोपचाची की बेटी चीराबाद निवासी अधिवक्ता धिरेन मंडल व रेखा मंडल की सुपुत्री तथा जिला संचालन समिति के सदस्य गौरचंद मंडल की भतीजी डॉक्टर काजल कुमारी ने MBBS की परीक्षा पास कर सुड़ी समाज का नाम किया रौशन किया है। झारखंड सुंडी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी और प्रखंड के पदाधिकारीयो ने डॉक्टर साहिबा काजल मंडल को मिठाई खिलाकर ,अंग वस्त्र औंढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने कहा की डॉक्टर काजल की सफलता हम सभी के लिए गर्व की बात है,उसने मेहनत, लगन और आत्म विश्वास से यह मुक़ाम हासिल किया है। समाज के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की वे आगे चलकर एक कुशल डॉक्टर के रूप में देश और समाज की सेवा करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज प्रेमियों ने बधाई और अनंत शुभ कामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments