-->

बीसीसीएल के महाप्रबंधक समेत 7 लोगों पर केस दर्ज


आर के कोल माइनिंग ने बिना अनुमति के कतरी नदी के ऊपर कर दिया था अवैध पुल का निर्माण

कतरास। कतरी नदी के प्राकृतिक बहाव में छेड़छाड़ कर अवैध पुल बनाने के मामले में बीसीसीएल के महाप्रबंधक समेत 7 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आर.के. कोल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कतरी नदी के प्राकृतिक बहाव में छेड़छाड़ कर नदी में ह्यूम पाइप लगाकर कोयला परिवहन के लिए बिना किसी सक्षम प्राधिकार की अनुमति के कच्चा पुल बना दिया गया।

कंपनी ने भारी वाहनों के आवागमन के लिए नदी किनारे ओबी/मिट्टी भराई भी कर दी, जिससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह क्षेत्र संकुचित हो गया।

अंचल अधिकारी, बाघमारा के आवेदन पर कतरास थाना कांड संख्या 269/26, दिनांक 24.10.2026 के तहत महाप्रबंधक BCCL एरिया-4 कतरास, AGM BCCL एरिया-4 कतरास, प्रोजेक्ट ऑफिसर BCCL गजलीटांड़ कतरास, सुपरवाइजर BCCL गजलीटांड़ तथा आर.के. कोल माइनिंग के प्रोजेक्ट हेड, उसके मैनेजर एवं सुपरवाइजर के विरुद्ध BNS की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Post a Comment

0 Comments