सिजुआ : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। कंपनी के सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय ने 20 और 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित करते हुए संबंधित आदेश जारी किया है।
इसकी सूचना सभी क्षेत्रों को भी भेज दी गई है। इसके बाद विभिन्न क्षेत्र अपने स्तर से नोटिस जारी कर कर्मचारियों को छुट्टी की जानकारी दे रहे हैं।
सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय से 12 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, दुर्गा पूजा के अवसर पर 20 अक्टूबर, मंगलवार (महानवमी) और 21 अक्टूबर, बुधवार (विजयादशमी) को क्षेत्रीय कार्यालय और सभी इकाइयों के कार्यालय बंद रहेंगे। दोनों दिन सार्वजनिक अवकाश माना जाएगा।
हालांकि, इस दौरान कंपनी की सभी आकस्मिक सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन दोनों दिनों में कंपनी के कार्यों के लिए कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने के लिए प्रबंधन की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।
बीसीसीएल की ओर से छुट्टी को लेकर निर्देश जारी होने के बाद सभी क्षेत्रों में इसकी सूचना कर्मचारियों तक पहुंचाई जा रही है। इससे दुर्गा पूजा के दौरान अवकाश को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर हो गई है।

0 Comments