-->

बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद अंचल कार्यालय में JSLPS के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन।


धनबाद : बैंक ऑफ इंडिया, अंचल कार्यालय, धनबाद में बृहस्पतिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के प्रतिनिधियों के साथ स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के बैंक लिंकेज तथा स्टार सखी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया।

बैठक में धनबाद अंचल के आंचलिक प्रबंधक श्री दिनेश प्रसाद, AFD प्रभारी श्रीमती सुजया ब्रह्मचारी, डीपीएम श्री सुदीप्त बनर्जी, DMFI, 13 बीपीएम, 40 बैंक सखियाँ तथा बीपीओ-एफआई उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने, पात्र समूहों को बैंक ऋण एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा स्टार सखी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की बैंकिंग सेवाओं तक पहुँच को सुगम बनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज की प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों की समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य बैंक ऑफ इंडिया एवं JSLPS के मध्य आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना, स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम एवं प्रभावी बनाना तथा ग्रामीण महिलाओं के वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था।

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग, बेहतर समन्वय तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज को गति प्रदान करने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैंक ग्रामीण महिलाओं को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने, स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रहा है।



Post a Comment

0 Comments