-->

एस पी ग्रामीण जिला प्रशासन द्वारा तोपचांची के विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया।


गोमो : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मो याकूब , बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने पुलिस बल के साथ तोपचांची बाजार सहित प्रखंड के प्रमुख पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा इंतजामों, श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्तों और यातायात व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। साथ ही एसपी ग्रामीण मो याकूब ने निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत की और पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया। 

मौके पर प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार महतो, तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार, एसआई स्वप्न मेहता, राकेश दुबे, राजू कुमार, पूजा समिति के अशोक दास, अभिजीत पॉल, बिनोद प्रामाणिक सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments