गोमो। दुर्गापूजा को लेकर हरिहरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा के साथ पुलिस टीम ने अलग-अलग पूजा पंडालों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करने पर जोर दिया गया।
पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। साथ में हरिहरपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार महतो तथा पुलिस बल मौजूद थे।

0 Comments