विकास सिंह गोलीकांड के आरोपी सूरज सिंह को कोर्ट से मिली जमानत

 


विधि प्रतिनिधि, धनबाद: विकास सिंह को गोली मारकर जख्मी करने के चर्चित मामले में अदालत ने आरोपी को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने इस मामले के नामजद आरोपी कुसतौर निवासी सूरज सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से 'जस्टिस फर्स्ट लॉ चैम्बर्स' के संस्थापक अधिवक्ता गजेंद्र कुमार ने पक्ष रखा और आरोपी को निर्दोष बताते हुए जमानत देने की जोरदार दलीलें पेश कीं। इस बहस में अधिवक्ता वकार, प्रिया साव, लक्ष्मी कुमारी, अमित कुमार, स्नेहा महतो, उपासना और प्रेरणा यादव ने उनका सहयोग किया।

दूसरी ओर, अभियोजन पक्ष की तरफ से अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने याचिका का कड़ा विरोध किया। हालांकि, अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी सूरज सिंह को जमानत प्रदान कर दी। गौरतलब है कि विकास सिंह पर जानलेवा हमला और गोलीबारी की यह घटना 28 दिसंबर 2024 को घटी थी।

Post a Comment

0 Comments