झारखंड सरकार के विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के खेल के प्रति लगाव व उनकी छुपी प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने के लिए खेलो झारखंड 2025 का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में प्रखंड स्थित सभी 56 मध्य विद्यालय 17 उच्च विद्यालय एवं 3 प्लस टू विद्यालय में विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुए विद्यालय स्तर पर चयनित प्रथम आए प्रतिभागियों को 2 सितंबर को हटिया मैदान तोपचांची स्थित खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। आज मुख्ता अंडर 14 अंडर 17 एवं अंदर-19 कैटेगरी में लड़के एवं लड़कियों के विभिन्न स्पर्धा आयोजित किए गए जिसमें मुख्य तौर पर कबड्डी वालीबाल गोला फेक चक्का फेंक जैवलिन थ्रो रास्ता काशी आदि खेल के प्रथम राउंड और द्वितीय राउंड संपन्न हुए। फाइनल राउंड और ट्रैक एंड फील्ड के स्पर्धाएं 6 सितंबर दिन शनिवार को टेकलाल महतो स्टेडियम मदर डे में संपन्न होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, उप प्रमुख हेमलाल महतो, थाना प्रभारी अजीत कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (निवर्तमान) विनोद प्रसाद मोदी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हरि गोपाल, श्रीमती रिंकी कौर की गरिमामई उपस्थिति में दीप प्रज्वलन और प्रखंड विकास पदाधिकारी के घोषणा के साथ खेलो झारखंड 2025 कार्यक्रम का आगाज हुआ। आज के कार्यक्रम में उच्च विद्यालय से 6 खेल प्रशिक्षक, जिला से कबड्डी के पदाधिकारी मिंटू ठाकुर की टीम ने विभिन्न स्पर्धा को सुचारू गति प्रदान करने के लिए 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम एवं बी आर सी ने अपनी अहम भूमिका निभाई।



0 Comments