हिलटॉप के रैयत प्रतिनिधि मंडल द्वारा सोमवार को अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू को गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें तीन सूत्री माँग पत्र सौंपा गया प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व दिलीप कुमार रवानी ने किया ।जिसमें बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा निजी हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी को मौजा सूडीयाडीह, तारगा, फुलारीटांड़, खरखरी, ब्राह्मणडीहा के ग्रामीण रैयतों का लगभग एक हजार एकड़ जमीन को बिना मुआवजा, नियोजन, रोजगार, तथा स्थानीय ग्रामीण बेरोजगार युवकों को 75% रोजगार दिये बगैर 25 अप्रेल 2024 से 25 वर्षो के लिए कोयला उत्खनन कार्य आवंटन में रोक लगाने, राधानगर मौजा नंबर 303 साबिक खाता नंबर 64 साबिक खेसरा नंबर 480 रखवा 33 डिसमिल जो गैर अबाद मालिक खाते की जमीन है. वृहद विवाह भवन निर्माण को जमीन का एनओसी देने, मोहम्मद आलम सोनरडीह एवं एवं संजय कुमार बरोरा की जमीन का लगान रसीद निर्गत करने के लिए मांग पत्र सौंपा गया ।मौके पऱ दिलिप कुमार रवानी, महेश्वर कुमार रवानी, त्रीलोचन रवानी, अलि हुसैन शाह, नारायण सिंह, हुबलाल रवानी, लाल बाबु सिंह, फागु सिंह, परसुराम रवानी, रंगलाल रवानी, अशोक रवानी, सुधीर सिंह आदि मौजुद थे


0 Comments