"रेल टेका,डहर छैका आंदोलन के तहत पूर्व घोषित कार्यक्रम के दौरान बृहद झारखंड आदिवासी कुडमी मंच के मानगर हलधर महतो,सदानंद महतो,नूनाराम महतो,रामचंद्र महतो,सरयू प्रसाद महतो आदि लोगों को तोपचांची थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती के नेतृत्व में इन कायर्ताओं को तोपचांची थाना में गिरफ्तार कर डिटेन किया गया है। इस दौरान सिजवा एसडीपीओ,हरिहरपुर थाना प्रभारी,अंचला अधिकारी तथा सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे।
इस अवसर पर हलधर महतो ने कहा कि यह सामाजिक आंदोलन है. इस लड़ाई में हम डटकर लड़ेंगे. वही सदानंद महतो ने कहा कुडमी का संवैधानिक अधिकार है.यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगा,जब तक हमें सूचीबद्ध नहीं करता है।
0 Comments