-->

Ranchi : दशहरा पर जमकर होगी बारिश, कहां-कहां…




 इस साल का गांधी जयंती और दशहरा एक साथ है, लेकिन इस खास दिन पर मौसम की करवट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी देते हुये बताया कि 1 अक्टूबर की दोपहर से ही मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जायेगा। 2 और 3 अक्टूबर को झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की आशंका है। 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में लो-प्रेशर बनेगा। यह सिस्टम धीरे-धीरे डिप्रेशन में बदलकर 2 अक्टूबर के आसपास ओडिशा और आंध्र तट की ओर बढ़ेगा। रांची मौसम केंद्र ने 2 से 5 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

2–3 अक्टूबर: गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा।

कोयलांचल क्राईम न्यूज संवाददाता श्रीकांत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।।

3–5 अक्टूबर: गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह

Post a Comment

0 Comments