कतरास: तोपचांची प्रखंड के भुईयाचित्रों क्षेत्र में फील4यू फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के कौशल विकास तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिलाई सखी योजना में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लगभग 100 महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा दस जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन दिया गया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं और प्रमाणपत्र प्राप्त कर उत्साह से भर उठीं। फील4यू फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद नासिर शाह नाज़ी ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण तथा वंचित महिलाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में सलमा खातून, जाहिदा खातून, ज़रीना खातून, रुकैया खातून, अफसाना खातून, तमन्ना खातून, गुलशन आरा, हसीना, ज्योति, ज़ैबा, नगमा, साजिया, सुलतान, रानी, जयराम, सबनम, मुन्नी, सावित्री, गुड़िया, भारती सहित अनेक महिला प्रतिभागी उपस्थित रहीं।

0 Comments