झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर तोपचांची प्रखंड परिसर में जिला प्रशासन धनबाद के द्वारा शनिवार को झारखंड आंदोलन कारियों को प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार अंचलाधिकारी नीलू टुडू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी के द्वारा 301आंदोलन कारीयों को प्रशस्ति पत्र, शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से दिलीप कुमार गोस्वामी, इसराइल अंसारी, लक्ष्मी नारायण बरनवाल, दयाल चन्द्र महतो, किशोर किस्कू आदि आंदोलन कारी शामिल हैं। प्रोग्राम को सफल बनाने में प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार का योगदान सराहनीय रहा है।


0 Comments