गोमो। झारखंड स्थापना दिवस एवं बाल दिवस के अवसर पर डिनो बिली स्कूल गोमो में 15 नवंबर 2025 को स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान कला एवं मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ स्वागत गीत एवं झारखंडी लोक नृत्य प्रस्तुत कर किया गया।
मेले का उद्घाटन तोपचांची प्रखंड के अंचलाधिकारी नीलू टुडू ने फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में कक्षा प्रथम से दसवीं तक के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा द्वारा बनाए मॉडल प्रदर्शित करते हुए साबित किया। विद्यार्थियों के कई मॉडल आकर्षण के केन्द्र रहे। विद्यालय के शिक्षकों ने भी मेले में जायकेदार भोजन का स्टॉल लगाकर कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाया।
विद्यालय के निदेशक फादर माइकल पी.फर्नाडीज और प्रधानाचार्य फादर जेम्स ने बताया की ऐसी प्रदर्शनी से छात्रों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का विकास होता है। मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी नीलू टुड्डू तथा आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा ने मॉडलों के निरीक्षण के दौरान बच्चों से विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। साथ ही छात्रों के उत्साह एवं उनकी रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा की इस तरह के आयोजनों से उनमें जिज्ञासा, खोज और नवाचार को प्रोत्साहन मिलता है। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।


0 Comments